उत्तर प्रदेशजलालाबाद

जिले की टाप टेन सूची में आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जलालाबाद के हाईस्कूल के तीन तो इण्टरमीडिएट के दो स्थानों पर रहा छात्रों का कब्जा

जिले की टाप टेन सूची में आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जलालाबाद के हाईस्कूल के तीन तो इण्टरमीडिएट के दो स्थानों पर रहा छात्रों का कब्जा

 

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

शाहजहांपुर जनपद की टाप 10 सूची में आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जलालाबाद से हाईस्कूल की बहन प्रज्ञा द्विवेदी ने पूर्णांक 600 में 554 अंक प्राप्त कर छठा व भैया राघव शर्मा ने 550 अंक व अनूप राजपूत ने भी 550 अंक प्राप्त कर दशम स्थान प्राप्त किया। इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में भैया राज भारद्वाज ने पूर्णांक 500 में से 448 अंक प्राप्त कर जनपद चौथा तो बहन दृष्टि गुप्ता ने 440 अंक प्राप्त कर नवें स्थान पर रहीं। छात्रों के अभिभावकों ने मिष्ठान वितरण कर दी बधाई।

स्थान प्राप्त समस्त भैया बहनों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई।

भैया राज भारद्वाज के पिता जलालाबाद में लक्ष्मी स्वीट्स प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। उन्होंने इस खुशी के अवसर पर विद्यालय परिवार को मिष्ठान वितरण कर विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

 

प्रधानाचार्य श्री नवीन कुमार गौतम, डायरेक्टर श्री कृष्ण पाल सिंह ने प्रेसवार्ता कर भैया बहनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में अभिभावकों, शिक्षकों व छात्रों के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button