उत्तर प्रदेशजलालाबाद

जलालाबाद पुलिस ने दो मादक पदार्थों के तस्करों को किया गिरफ्तार भेजा जेल 

जलालाबाद पुलिस ने दो मादक पदार्थों के तस्करों को किया गिरफ्तार भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर। जनपद के थाना जलालाबाद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो डोडा पोस्त और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अरविन्द सक्सेना और अखिलेश राठौर उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। दोनों को कसारी पेट्रोल पम्प के पास से संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि अरविन्द सक्सेना का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना जलालाबाद पुलिस ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button