महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 15.02.2026 पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ एवं क्षेत्राधिकारी साइबर व प्रभारी निरीक्षक बण्डा के साथ थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्राचीन सुनासरनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
तत्पश्चात थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत निकलने वाली शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग (रूट) का भी निरीक्षण किया गया

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 15.02.2026 पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ एवं क्षेत्राधिकारी साइबर व प्रभारी निरीक्षक बण्डा के साथ थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्राचीन सुनासरनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, भीड़ प्रबंधन व्यवस्था तथा अन्य संवेदनशील बिंदुओं का गहन अवलोकन किया गया। ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
मंदिर परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम समन्वय एवं पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। चेकिंग एवं निरीक्षण उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया द्वारा मंदिर में विधिवत फूल-माला अर्पित कर दर्शन किया गया।
तत्पश्चात थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत निकलने वाली शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग (रूट) का भी निरीक्षण किया गया। शोभायात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था, डायवर्जन प्लान, बैरिकेडिंग, सुरक्षा बिंदुओं एवं पुलिस पिकेट की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
जनपद पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। जनपद पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा, शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सेवा हेतु प्रतिबद्ध है।