उत्तर प्रदेशजलालाबाद

जलालाबाद पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ युवक को किया गिरफ्तार 

जलालाबाद पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ युवक को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

  • शाहजहांपुर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जलालाबाद थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली। पुलिस के अनुसार अमित कौशल उर्फ छोटू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद कौशल (उम्र करीब 27 वर्ष) निवासी सुभाषनगर मोहल्ला कानूनगोयान, कस्बा व थाना जलालाबाद को भामाशाह पार्क मोड़ से पहले दाहिनी ओर स्थित एक प्लाट के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना जलालाबाद में मु.अ.सं. 65/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button