संकुल स्तरीय वैदिक गणित मेला परशुरामपुरी में हुआ सम्पन्न
शिक्षणेत्तर संकुल पीलीभीत / शाहजहांपुर का संकुल स्तरीय वैदिक गणित मेला आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परशुरामपुरी में सम्पन्न हुआ।

संकुल स्तरीय वैदिक गणित मेला परशुरामपुरी में हुआ सम्पन्न
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
शिक्षणेत्तर संकुल पीलीभीत / शाहजहांपुर का संकुल स्तरीय वैदिक गणित मेला आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परशुरामपुरी में सम्पन्न हुआ।
गणित मेले का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मिश्र, शाहजहांपुर संकुल प्रमुख जितेन्द्र सिंह चौहान, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शाहजहांपुर के प्रधानाचार्य सत्येन्द्र सिंह , बिलसंडा से प्रधानाचार्य महेश्वर दुबे , आर.एस. आर.डी. पूरनपुर के प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय सरस्वती विद्या मंदिर पुवायां से प्रधानाचार्य राजपाल विद्यालय के निदेशक कृष्ण पाल सिंह व प्रधानाचार्य नवीन कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया।
तत्पश्चात प्रधानाचार्य नवीन कुमार गौतम ने सभी आगंतुक प्रधानाचार्यों एवं आचार्यों का परिचय कराते हुए पटका पहनाकर स्वागत किया।
संकुल प्रमुख जितेन्द्र सिंह चौहान ने वैदिक गणित प्रतियोगिता के महत्व व उसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए भैया-बहनों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह व श्री निर्दोष शर्मा ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। विविध प्रतियोगिताओं में वैदिक गणित प्रश्न मंच, गणित प्रयोग, गणित पत्र वाचन, (छात्र व आचार्य वर्ग) एवं वैदिक गणित प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें शाहजहांपुर ,बीसलपुर, जलालाबाद, पीलीभीत, पुवायाँ, पूरनपुर, तिलहर, संजय शाह,मझोला के भैया-बहनों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता परिणाम –
प्रश्न मंच : बाल वर्ग- बीसलपुर प्रथम, जलालाबाद द्वितीय, पीलीभीत तृतीय।
किशोर वर्ग- बिलसंडा प्रथम, बीसलपुर द्वितीय, जलालाबाद तृतीय। तरुण वर्ग- पीलीभीत प्रथम, पूरनपुर द्वितीय, जलालाबाद तृतीय।
गणित प्रयोग :बाल वर्ग-
बीसलपुर प्रथम, पुवायाँ द्वितीय, संजय शाह तृतीय।
किशोर वर्ग-
जलालाबाद प्रथम, बीसलपुर द्वितीय, CBSE पूरनपुर तृतीय। तरुण वर्ग- जलालाबाद प्रथम, संजय शाह द्वितीय, CBSE पूरनपुर तृतीय।
पत्र वाचन : बाल वर्ग- बीसलपुर प्रथम, पुवायाँ द्वितीय, पूरनपुर तृतीय। किशोर वर्ग-
CBSE पूरनपुर प्रथम, जलालाबाद द्वितीय, बीसलपुर तृतीय , पूरनपुर तृतीय।
तरुण वर्ग- जलालाबाद प्रथम, बीसलपुर द्वितीय, संजय शाह तृतीय। आचार्य पत्रवाचन:
राहुल कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पूरनपुर प्रथम रहे।
प्रदर्शनी (सामान्य ज्ञान, सर्वांग समिका, प्रमेय, त्रिकोणमिति, नवाचार) : इन विषयों में तिलहर, संजय शाह, आर.एस.आर.डी. पूरनपुर, बीसलपुर, पीलीभीत, जलालाबाद के भैया-बहन प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
अध्यक्षीय आशीर्वचन में अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने भैया-बहनों को संस्कृति, ज्ञान व चरित्र की प्रेरणा दी। अंत में प्रधानाचार्य नवीन कुमार गौतम ने स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कार व सभी प्रधानाचार्यों एवं आचार्यों को उपहार भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पीलीभीत व शाहजहांपुर के समस्त विद्या भारती विद्यालयों के भैया-बहनों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनूप अग्निहोत्री ने किया।







