कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर मिर्जापुर पुलिस ने पेश की सेवा भाव की मिसाल

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर मिर्जापुर पुलिस ने पेश की सेवा भाव की मिसाल
मातृभूमि की पुकार।संवाददाता
मिर्जापुर, शाहजहांपुर। पुलिस की वर्दी को अक्सर सख्ती और कार्रवाई से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन मिर्जापुर थाना पुलिस ने श्रावण मास में सेवा और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण पेश किया। रविवार को गंगा चौराहा, जरीनपुर पर आयोजित भंडारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी दीपक कुमार सिंह और थाना अध्यक्ष मिर्जापुर मनोज कुमार गौतम ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।इस दौरान थाना पुलिस ने कांवड़ियों को फल, मिठाई, पानी और हवा आदि वितरित कर उनकी सेवा की। पुलिसकर्मियों का सेवा भाव देखकर कांवड़िए भी काफी प्रसन्न नजर आए। भंडारे में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।थाना अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम ने कहा कि पवित्र श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। समय का अभाव होने के बावजूद पुलिसकर्मी किसी तरह समय निकालकर कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि यह छोटा सा आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव से किया गया है।इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम सहित थाना पुलिस के जवान मौजूद रहे और पूरे आयोजन के दौरान कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया।







