शाहजहांपुर

कांवड़ यात्रा मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कांवड़ यात्रा मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


मातृभूमि की पुकार।संवाददाता

शाहजहांपुर। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित प्वाइंट पर पूरी सतर्कता के साथ मुस्तैद रहें। कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और मार्ग पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित करे।पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ियों और आमजन से आपसी सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है। अधिकारियों को यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।कांवड़ यात्रा को देखते हुए शाहजहांपुर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button