शाहजहांपुर

मिर्जापुर थाने में 59 मुकदमों से जुड़ी 393 लीटर अवैध शराब नष्ट

मिर्जापुर थाने में 59 मुकदमों से जुड़ी 393 लीटर अवैध शराब नष्ट


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित 59 अभियोगों में बरामद कुल 393 लीटर अवैध देशी एवं कच्ची शराब का नियमानुसार निस्तारण कराया।अवैध शराब के निस्तारण की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी के पर्यवेक्षण एवं मौजूदगी तथा उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष सिंह और आबकारी निरीक्षक की उपस्थिति में की गई। कार्रवाई थाना मिर्जापुर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम के नेतृत्व में संपन्न हुई।पुलिस के अनुसार, न्यायालय जेएम तृतीय, कक्ष संख्या-33, जनपद शाहजहांपुर के आदेश दिनांक 10 अगस्त 2026 में निर्धारित शर्तों के अधीन थाना मालखाने में आबकारी अधिनियम के वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 से संबंधित कुल 59 मालों का निस्तारण किया गया।निस्तारण की कार्रवाई के दौरान थाना परिसर के पीछे जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया। इसके बाद चौकीदारों के सहयोग से बरामद अवैध शराब को गड्ढे में नष्ट कराया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माल निस्तारण अभियान के तहत थानों में लंबे समय से रखे मुकदमों से संबंधित माल का न्यायालय के आदेश एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button