जलालाबाद पुलिस का बड़ा अभियान: 16 वांछित एनबीडब्ल्यू/अभियुक्त गिरफ्तार

जलालाबाद पुलिस का बड़ा अभियान: 16 वांछित एनबीडब्ल्यू/अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
MBP NEWS NETWORK
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलालाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर 16 वांछित एनबीडब्ल्यू/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 6/7 जून 2026 की रात चलाए गए अभियान में विभिन्न स्थानों से वारंटियों और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में छल्ला पुत्र हंशराम कंजर निवासी सराय साधौ, कुलदीप उर्फ सोनू, मोनू उर्फ प्रदीप, ध्रुव निवासी चंदौरा बहादुरपुर, बररिया पुत्र छल्लू, अर्जुन उर्फ मोहित, अय्यूब, चिकने, गुद्दे निवासी रौली, सच्चेराम, रामकिशोर, संदीप, रामलड़ैते, रामकुमार तथा बैरिस्टर पुत्र तुलसीराम समेत कुल 16 अभियुक्त शामिल हैं। इनके खिलाफ मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट और अन्य मामलों में वारंट जारी थे।
अभियान में प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, निरीक्षक अपराध रविशंकर यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकतावत सिंह सहित थाना जलालाबाद के कई उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।




