महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर होगा भव्य आयोजन, मंत्री धर्मवीर प्रजापति (होमगॉर्ड, नागरिक सुरक्षा एवं स्वतंत्र प्रभार)के निवास पर हुई जनसभा

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर होगा भव्य आयोजन, मंत्री धर्मवीर प्रजापति (होमगॉर्ड, नागरिक सुरक्षा एवं स्वतंत्र प्रभार)के निवास पर हुई जनसभा
मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)
आगरा।जनपद आगरा में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती को लेकर ज़ोरों से तैयारियां शुरू कर दीं गई हैं इसी क्रम में मंत्री धर्मवीर प्रजापति के निवास पर एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया l बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती आयोजित की जानी हैं l संपूर्ण भारतवर्ष में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती को लेकर भिन्न-भिन्न जनपदों में तैयारी शुरू कर दी गई है, इसी को लेकर जनपद आगरा में प्रजापति समाज के साथ – साथ समस्त समाज की एक जनसभा का आयोजन मंत्री धर्मवीर प्रजापति (होमगॉर्ड, नागरिक सुरक्षा एवं स्वतंत्र प्रभार) के निज निवास (केम्प कार्यालय) पर किया गयाl l जनसभा में आये सभी लोगों ने अपनी ओर से अलग अलग प्रतिक्रिया को दिया जिसमे मुख रूप से बाइक रैली को लेकर चर्चा हुई l जनपद आगरा में अगमी 11 जुलाई को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती को लेकर एक भव्य बाइक रैली का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ l बाइक रैली मै लगभग 100 से अधिक बाइक को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के उपलक्ष में निकालने की आयोजना पर विचार विमर्श हुआ l इस अवसर पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति (होमगॉर्ड, नागरिक सुरक्षा एवं स्वतंत्र प्रभार) ने बताया कि हर वर्ष महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का आयोजन भव्य और भिन्न भिन्न रूप से होता हैं इस वर्ष भी जनपद आगरा में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती को लेकर जनसभा में विचार विमर्श किया गया हैं। जिसमे युवाओं द्वारा बाइक रैली निकालने का प्रस्ताव रखा हैं जिसपर अभी विचार किया जायेगा l मंत्री धर्मवीर प्रजापति (होमगॉर्ड, नागरिक सुरक्षा एवं स्वतंत्र प्रभार) ने कहा हम सभी मिलकर महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती का सम्पूर्ण आगरा शहर मै भव्य आयोजन करने के तैयारी मै जुट गए हैं।, और सभी आगरा वासियों से निवेदन करते हैं कि सभी लोग जयंती का हिस्सा बन कर इसे और भव्य व सुन्दर रूप प्रदान करें l




