उत्तर प्रदेशतिलहर
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार ने तहसील तिलहर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार ने तहसील तिलहर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश 
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
तहसील तिलहर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त अरविन्द कुमार ने क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव के साथ तहसील तिलहर सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए ,अपर जिलाधिकारी वित्त अरविन्द कुमार ने विशेषकर भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, महिला सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रकरणों में निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।