उत्तर प्रदेशकटरा

कटरा उपचुनाव में मतदान केंद्रों का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण 

जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एडीएम प्रशासन ने मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण 

कटरा उपचुनाव में मतदान केंद्रों का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एडीएम प्रशासन ने मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर 5 मई। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद के लिए उप निर्वाचन में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से मतदान संचालित पाया। उन्होंने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा, पेयजल, छाया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएँ दुरुस्त रहें। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र , पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे क्षेत्राधिकारी कार्यालय इसिका सिंह,सीओ तिलहर ज्योति यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button