उत्तर प्रदेशकटरा

कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु उपचुनाव की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, मतदान केंद्र एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पहले पूरी करने के दिए निर्देश , मतदान केंद्रों पर छाया हेतु टेंट, पेयजल तथा अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करें 

कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु उपचुनाव की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, मतदान केंद्र एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पहले पूरी करने के दिए निर्देश , मतदान केंद्रों पर छाया हेतु टेंट, पेयजल तथा अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करें

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर, 02 मई 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को आगामी उपचुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत कटरा स्थित काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, प्रथमिक विद्यालय कटरा में बनाए गए मतदान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदान केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए केंद्र के बाहर छाया हेतु टेंट, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक एवं प्रभावी इंतजाम किए जाएं, जिससे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील तिलहर स्थित विकासखंड कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी खिड़की एवं दरवाजे पूरी तरह सुरक्षित एवं बंद रहें। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन की निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।

इस दौरान जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार,अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

—–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button