उत्तर प्रदेशजलालाबाद

एस ओ जी सर्विलांस सेल व थाना जलालाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता 

 ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं से जेवर , नकदी चोरी करने वाला अन्तर्जनपदीय गैंग को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा  पकड़े गए गैंग में चार महिलाएं एवं तीन युवक 

एस ओ जी सर्विलांस सेल व थाना जलालाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं से जेवर , नकदी चोरी करने वाला अन्तर्जनपदीय गैंग को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा

पकड़े गए गैंग में चार महिलाएं एवं तीन युवक

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहाँपुर | थाना जलालाबाद पुलिस,एस ओ जी टीम व सर्विलांस सेल को बड़ी सफलता मिली है। ई-रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं के बैग/पर्स से जेवरात नकदी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के 7 शातिर सदस्य को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने बताया कि पुलिस को लगातार मिल रही थी कि जनपद में ई रिक्शा पर बैठने वाली महिलाओं के बैग पर्स से जेवरात,नकदी चुराने वाले गैंग सक्रिय हैं शिकायतों का संज्ञान लेने पर पता चला कि महिलाओं के बैग से सोने-चांदी के जेवर और नगदी उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय था ,यह गैंग ई-रिक्शा, टेंपो और अन्य वाहनों में सफर कर रही महिलाओं को निशाना बनाता था

पुलिस ने 01 मई 2026 की शाम को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लियापकड़े गए इस गैंग का वारदात करने का तरीका था कि पहले ये यात्रियों को पहचानते थे (खासकर महिलाएं)मौका मिलते ही बैग/पर्स से जेवर और पैसे चोरीविरोध करने पर डराना-धमकाना या चाकू दिखानावारदात के बाद बाइक से फरार हो जाते थे गिरफ्तार आरोपी (7 सदस्य) में चार महिलाएं लक्ष्मी,नीतू,मुस्कान,पुष्पा तथा तीन युवक गौतम,बादल ,आकाश के पास से सोने-चांदी के कई जेवर (अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र, झाले आदि),4 मोबाइल फोन,2 अवैध चाकू,1 मोटरसाइकिल टीबीएस अपाचे बरामद किया गया है पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ, इस गैंग पर जनपद हरदोई में भी दो मुकदमे दर्ज हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button