पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पहुंची परशुराम मंदिर ,परिसर में चल रहे कार्यक्रम का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पहुंची परशुराम मंदिर ,परिसर में चल रहे कार्यक्रम का लिया जायजा 
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
MBP NEWS NETWORK
आज दिनांक 20.04.2026 को परशुराम मंदिर, जलालाबाद पर आयोजित शोभायात्रा के सकुशल एवं शांतिपूर्ण समापन के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे क्षेत्राधिकारी जलालाबाद तथा थाना प्रभारी जलालाबाद द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एवं समापन उपरांत भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं आस-पास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखी गई।
सम्पूर्ण कार्यक्रम पुलिस की सतर्कता एवं समुचित व्यवस्था के चलते शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।




