उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

अपर जिलाधिकारी वित्त ने विवेकानन्द डिग्री कालेज पुवायाॅ में चल रहें जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण आवश्यक दिशा निर्देश दिये 

अपर जिलाधिकारी वित्त ने विवेकानन्द डिग्री कालेज पुवायाॅ में चल रहें जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण आवश्यक दिशा निर्देश दिये

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

MBP NEWS NETWORK

 

शाहजहांपुर – अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार द्वारा एस0डी0एम0 पुवायाॅ सदानन्द सरोज के साथ विवेकानन्द डिग्री कालेज पुवायाॅ में चल रहें जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा जनगणन प्रशिक्षण पत्र कर रहें कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुए बताया गया है कि यह जनगणना भारत की पहली ऐसी जनगणना है जो पूर्णरूप से डिजीटल फार्म में हैं। यह जनगणना 02 पक्षों में पूर्ण की जायेगी । पहले पक्ष में केवल ग्रह गणना(मकानों की गणना) तथा दूसरे पक्ष में जनज गणना(आबादी की गणना) होनी है। जनगणना में कार्य करने वाले कर्मचारियों को सरकार द्वारा भत्ता भी प्रदान किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनगणना किसी भी देश की तरक्की का आधार है। देश की सरकार इसी के आधार पर भविष्य की योजनायें निर्धारित करती है। जनगणना के आधार पर ही बहुत की जन कल्याणकारी नितियाॅ बनाई जाती है जिसके की अन्तिम पायदान के व्यक्तियों का उसका लाभा पहुचाया जा सके।

अपर जिलाधिकारी अधिकारी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसकी आबदी पिछली जनगणना के हिसाब से दुनियाॅ की दूसरी नम्बरी पर है। इतने बड़े लोकतंत्र में जनगणना कार्य किसी पर्व की तरह हैं जिसको अच्छे और स्वच्छरूप से पूर्ण करने की जिम्मेदारी आप सभी के कंधों पर है। अपर जिलाधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि जिस किसी भी कर्मचारी को वास्तिविक रूप से समस्या है उसकी समस्या की जाॅच सम्बंधित अधिकारी के माध्यम से कराकर अग्रिम कार्यवाही की जायेंगी। एडीएम वित्त ने सख्त निर्देश दिया कि जो भी कर्मचारी बहाना बनाकर डयूटी कटवाना चाह रहें है उनके विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button