आपदा व लू से बचाव हेतु अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

आपदा व लू से बचाव हेतु अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो रिपोर्ट खेतल सिंह)
फर्रुखाबाद 2 अप्रैल 2026 आज कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा व लू से बचाव हेतु अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।अपर जिलाधिकारी ने बस स्टैंड पर पेयजल व प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था करने के निर्देश दिए पशु पालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए व पशुओं हेतु पेयजल व टीका करण के निर्देश दिए आपदा के समय शासकीय निर्देशों का पालन करें ताकि पता चले कि क्या करना है और क्या नहीं करना है अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए कि गर्मी में आगजनी से बचाव व रक्षा हेतु पर्याप्त व्यवस्था रखें बाजार में पेयजल व शीतल जल की व्यवस्था करा कर फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराए जन संग्रह स्थलों पर पानी की व्यवस्था करें पानी की टंकी स्थापित कराये उपरोक्त निर्देश जनपद के समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपर जिलाधिकारी ने दिए




