उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 विषयक बैठक का आयोजन।

भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 विषयक बैठक का आयोजन।

मातृभूमि की पुकार (खेतल सिंह यादव)

फर्रुखाबाद 10 मार्च 2026 आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 विषयक बैठक का आयोजन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में सायंकाल 4:00 बजे किया गया बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी जनगणना पारखी भार्गव ने बताया कि डिजिटल जनगणना पहली बार हो रही है इसमें सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय दिया जाएगा जनगणना दो चरणों में होगी पहले चरण में मकान गणना की


जाएगी मकान गणना मई व जून में होगी दूसरे चरण में जनगणना होगी मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग हो चुकी है जल्दी ही फील्ड ट्रेनर की ट्रेनिंग आयोजित होगी सभी तहसीलों के लेखपालों को बैठक में प्रशिक्षण दिया गया सभी नगर निकाय के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया किसी भी गांव के दो मजरों का एक खंड बनाया जा सकता है परंतु किसी नगर क्षेत्र के दो वार्ड का एक खंड नहीं बनाया जा सकता किसी भी क्षेत्र के मध्य में यदि सड़क अथवा नदी है तो उसके दो खंडो को दो ही बनाना पड़ेगा किसी भी स्थिति में नदी अथवा सड़क को नकशे में काटा नहीं जाएगा पहले भौतिक रूप से कागज में नक्शा बनाया जाएगा उसी प्रकार का नक्शा कंप्यूटर में भी बनाया जाएगा इसी प्रकार की अन्य बारीकियां भी बताई गई बैठक में सभी की शंकाओं का समाधान भी किया गया।बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ज्योति चौधरी और अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button