उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में सम्पन्न।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में सम्पन्न।

समारोह के दौरान सड़क सुरक्षा माह में विशिष्ट योगदान देने वाले विभिन्न विभागीय कर्मचारियों, आपदा मित्रों एवं राहवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)



शाहजहांपुर, 31 जनवरी। मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार दिनांक 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक जनपद में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिबंश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता तथा अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रा०ख० एम०के० पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

समारोह में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)

सर्वेश कुमार सिंह, हरिओम, यात्री/माल कर अधिकारी आर०पी० गौतम, यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय सहित जनपद के मीडिया बन्धु एवं लगभग 500 नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिलाधिकारी ने ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का समापन हुआ है, इसका मतबल यह नहीं हैं कि जन जागरूकता न हो। यातायात नियमों का पालन करना हम सबका दायित्व व कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी चलता रहेगा। अभियान में पुलिस, ट्रैफिक पुलिस व प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं का योगदान सराहनीय रहा है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।इस अवसर पर सर्वेश कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा स्वागत भाषण देते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु किए गए प्रयासों एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जन-जागरूकता के लिए किए गए प्रचार-प्रसार की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने वाहन चालकों से वाहन चलाते समय रील या वीडियो न बनाने की अपील करते हुए यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया।  यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय ने आमजन से अपील की कि यदि कोई चालक नशे की अवस्था में हो तो ऐसे वाहन में यात्रा न करें और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहें।समारोह के दौरान सड़क सुरक्षा माह में विशिष्ट योगदान देने वाले विभिन्न विभागीय कर्मचारियों, आपदा मित्रों एवं राहवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० इन्दु अजनबी द्वारा किया गया।

______

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button