शाहजहांपुर
मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा महिला कल्याण विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा महिला कल्याण विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण

मातृभूमि की पुकार।संवाददाता
शाहजहांपुर 13 अगस्त 2026 को मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय बाल गृह (शिशु), सखी वन स्टॉप सेंटर, नवादा इंदेपुर, शाहजहांपुर तथा राजकीय सम्प्रेक्षण (किशोर )गृह, पिपरौल, शाहजहांपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संस्थाओं में रह रहे बच्चों, किशोरों एवं सखी वन स्टाफ सेंटर में निवासरत संवासियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों के रखरखाव तथा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संस्थाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार , जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश, अरविन्द कुमार,सहित शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





