हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहायल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहायल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

मातृभूमि की पुकार | संवाददाता
सहायल/औरैया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को मंडल सहायल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले कार्यकर्ताओं के जोश और देशभक्ति से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं जिला महामंत्री, पिछड़ा वर्ग विभाग, वासुदेव सिंह प्रजापति मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की और राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।यात्रा में ऑक्सीजन सर्वजन फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के युवा राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग उत्तर रजनीश कुमार प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। युवाओं में तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष सोनू मिश्रा के साथ टीटू भदौरिया, राहुल राजपुर, ज्ञानु सिंह, शैलेंद्र कुशवाहा, अमित कुमार, श्यामू राजपूत, रणविजय, कुमार बड़े पाल, सत्यम, कल्लू मिश्रा, अमन यादव, कल्लू ठाकुर, प्रदीप, भूरे सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।





