औरैया

भगवान श्री महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती धूमधाम से मनाई गई, केक काटकर समाज की एकता और शिक्षा का लिया संकल्प

भगवान श्री महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती धूमधाम से मनाई गई, केक काटकर समाज की एकता और शिक्षा का लिया संकल्प।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

लहरापुर औरैया 27 जुलाई।राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ युवा कमेटी के तत्वावधान में जनपद औरैया के ताज गेस्ट हाउस, खानपुर कस्बा में भगवान श्री महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर भगवान श्री महाराजा दक्ष प्रजापति जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री महाराजा दक्ष प्रजापति जी के जयघोष एवं भारत माता के उद्घोष के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान श्री महाराजा दक्ष प्रजापति जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज शिक्षा, संगठन और सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकता है। मुख्य अतिथि सुनील प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि विजय प्रजापति युवा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्जुन प्रजापति (विधूना) ने अपने संबोधन में समाज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने, रोजगार एवं स्वरोजगार की ओर अग्रसर होने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब हम संगठित रहकर अपने महापुरुषों के आदर्शों का अनुसरण करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जो समाज अपने इतिहास और महापुरुषों का सम्मान करता है, वही भविष्य में नया इतिहास रचता है। सभी ने एक स्वर में शिक्षा का प्रसार, सामाजिक एकता, नशामुक्त समाज का निर्माण, बेटा-बेटी में समानता तथा समाज के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर विजय प्रजापति (लहरापुर), पुष्पेंद्र प्रजापति (सहार), संदीप कुमार (पूर्वा फकीरे), सूरज प्रजापति (ककराही), नाथूराम कुमार (लाडपुर), विकास प्रजापति (उडेलापुर), अजय कुमार (औरैया), श्री पथ वर्मा, रवि प्रजापति (वर्मीपुर), मुकेश प्रजापति एवं सुनील (औरैया) सहित अनेकों समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक युवा जिला प्रभारी डॉ. अंकित प्रजापति (औरैया) ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी युवा राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सचिव, कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग उत्तर प्रदेश तथा डायरेक्टर, ऑक्सीजन सर्वजन फाउंडेशन का भी विशेष योगदान रहा। समारोह का समापन भगवान श्री महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जय, प्रजापति समाज की जय, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button