जिलाधिकारी एवं रेड क्रॉस अध्यक्ष की मानवीय पहल का इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया स्वागत।

जिलाधिकारी एवं रेड क्रॉस अध्यक्ष की मानवीय पहल का इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया स्वागत।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय प्रांगण स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, शाहजहाँपुर के कार्यालय में सचिव डॉ. विजय जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनपद के जिलाधिकारी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, शाहजहाँपुर के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर पंजीकृत चिकित्सकों की बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) आधारित उपस्थिति व्यवस्था लागू किए जाने की पहल का सर्वसम्मति से स्वागत किया गया।डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी कि अल्ट्रासाउंड मशीनों का संचालन केवल अधिकृत एवं पंजीकृत चिकित्सकों द्वारा ही किया जाए। इससे चिकित्सा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ेगी, आमजन विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का विश्वास मजबूत होगा तथा अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि इस पहल से कन्या भ्रूण हत्या, असुरक्षित गर्भपात तथा उनसे जुड़ी मातृ मृत्यु की घटनाओं में कमी लाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बल मिलेगा। यह निर्णय केवल प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा, नारी सम्मान और सुरक्षित मातृत्व के संरक्षण की दिशा में एक मानवीय एवं दूरदर्शी पहल है।इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी को प्रसन्नता और गौरव है कि जनपद के जिलाधिकारी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मानवता, नारी सम्मान और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह सराहनीय पहल की है। उनका विश्वास है कि यह मॉडल प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस जनहितकारी पहल की जानकारी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के सम्बंधित पदाधिकारियों के संज्ञान में लाएगी जिसमे रेडक्रॉस के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामहिम राष्ट्रपति राष्ट्रीय सभापति केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री भारत सरकार प्रदेश अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल महोदया और प्रदेश सभापति एवं उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक के संज्ञान जाएगा, ताकि इस अभिनव व्यवस्था को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जा सके।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे नवाचार चिकित्सा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने, महिला सम्मान एवं सुरक्षित मातृत्व को सुदृढ़ करने, जनस्वास्थ्य की रक्षा करने तथा आम नागरिकों का स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर डॉ एस पी कौशल डॉ हेमेंद्र वर्मा डॉ आर पी सक्सेना डॉ अविनव श्रीवास्तव डॉ सुमन अग्रवाल डॉ पल्लवी सक्सेना डॉ रजत सक्सेना डॉ अभिनव सक्सेना डॉ अतुल जोहरी डॉ रवि सक्सेना डॉ राजीव वर्मा डॉ मुजीब डॉ राजेंद्र कुशवाहा आदि एवं अधिकांश संख्या में चिकिसको ने अपनी सहभागिता की





