शाहजहांपुर

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने शाहजहांपुर में महिला जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

 

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने शाहजहांपुर में महिला जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर, 25 जुलाई 2026। राज्य महिला आयोग की सदस्य, माननीय श्रीमती सुजीता कुमारी ने शनिवार को जनपद शाहजहांपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा विकास खंड बंडा में आयोजित जागरूकता चौपाल एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला कल्याण योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

महिला जनसुनवाई में 14 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विकास भवन सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार द्वारा सदस्य महोदया की अनुमति से किया गया। जनसुनवाई के दौरान माननीय सदस्य ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं की समस्याएं, आर्थिक सहायता, सुरक्षा, शिक्षा तथा अन्य विषयों से संबंधित कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 6 मामले घरेलू हिंसा, 2 मामले भूमि विवाद, 2 मामले गिरफ्तारी, 1 मामला बच्चों की सुपुर्दगी, 2 मामले आपसी लड़ाई-झगड़े तथा 1 मामला आटा चक्की हटाए जाने से संबंधित था।सुजीता कुमारी ने कहा कि महिला कल्याण विभाग महिलाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने महिलाओं से बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद आसिफ, महिला थाना प्रभारी रश्मि, एडीओ समाज कल्याण, समाज कल्याण अधिकारी संजीव, जिला सूचना अधिकारी बाबूराम, डालसा के पी.एल.वी., सम्मानित पत्रकारगण एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अश्वनी कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

बंडा ब्लॉक में जागरूकता चौपाल एवं योजनाओं की समीक्षा

दौरे के दूसरे चरण में विकास खंड बंडा में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर सदस्य महोदया ने संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।इसके उपरांत ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूहों की कैडर सदस्यों, आशा कार्यकर्ताओं, केयरटेकर एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्य ने निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक समय पर पहुंचे तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर दिखाई दे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला कल्याण विभाग की टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button