पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
MBP NEWS NETWORK
शाहजहांपुर -पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आज आगामी श्रावण मास एवं काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत काँवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया
आज दिनांक 02.07.2026 को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ज्योति यादव के साथ आगामी श्रावण मास एवं काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के काँवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा काँवड़ मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पुलिस पिकेट, ड्यूटी प्वाइंट, मार्ग की सुगमता, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, सार्वजनिक सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि काँवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लिया जाए ।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि काँवड़ मार्ग पर निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन योजना लागू की जाए । आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था एवं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें । भीड़-भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी दृष्टि बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को पूर्णतः समाप्त करने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।
निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि मार्ग पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली तथा संचार व्यवस्था को सुचारु रखा जाए । किसी भी आपातकालीन स्थिति से तत्काल निपटने हेतु पर्याप्त पुलिस बल, त्वरित प्रतिक्रिया दल, चिकित्सा सहायता एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को सदैव तैयार रखा जाए । संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मार्ग पर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को भी समय से सुनिश्चित कराया जाए ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद पुलिस का उद्देश्य काँवड़ यात्रा को पूर्णतः सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराना है । इसके लिए सभी अधिकारीगण आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें तथा किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करें ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी काँवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व सुनिश्चित की जा रही है




