शाहजहांपुर

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।


अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहाँपुर, 12 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, शाहजहाँपुर में सहायक श्रमायुक्त श्री के.के. गुप्ता की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्यगण, उद्योग एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, श्रमिक संगठन, उद्यमी बंधु, राइस मिलर, ईंट भट्ठा एसोसिएशन, चाइल्ड लाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), पेस संस्था के प्रतिनिधि तथा श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए किया गया। उन्होंने बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के सरकार के संकल्प को दोहराया। साथ ही प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के संबंध में भी उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी गई।
संगोष्ठी को इंटक के जिला अध्यक्ष श्री पवन सिंह, असंगठित मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मो. खुर्शीद, बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री रवीन्द्र मिश्रा एवं श्री मुनीश सिंह परिहार तथा श्री भारत विकास कुशवाहा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में ईंट भट्ठा एसोसिएशन शाहजहाँपुर के अध्यक्ष श्री ए.के. खन्ना, श्री के.के. गर्ग, श्री प्रकाश कलानी, लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, एएचटीयू से उप निरीक्षक रोहित कुमार एवं प्रवेश, कृभको के एचआर प्रतिनिधि शिवांशु पाठक तथा के.आर. पल्प एंड पेपर्स से मोहित एवं राघवेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
अंत में सहायक श्रमायुक्त के.के. गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए बाल श्रम उन्मूलन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला तथा बाल श्रम के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने एवं बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण हेतु सभी के सामूहिक सहयोग का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button