शाहजहांपुर

आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।


मातृभूमि की पुकार( संवाददाता)

शाहजहांपुर, 12 जून 2026। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (राजस्व), लंबित वादों, विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यों तथा आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के राजस्व अनुभाग में जनपद को प्रथम श्रेणी में बनाए रखने पर सभी को बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखने के निर्देश दिए।बैठक में सीएम डैशबोर्ड, लंबित वादों के निस्तारण, चकबंदी, आईजीआरएस तथा फार्मर रजिस्ट्रीकरण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग पूर्व की भांति समन्वय एवं दक्षता के साथ कार्य करते हुए जनपद की रैंकिंग को प्रथम श्रेणी में बनाए रखें।आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को अनिवार्य रूप से आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज किया जाए। यदि किसी शिकायत को पोर्टल पर दर्ज नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पर निस्तारित प्रकरणों की रैंडम कॉल के माध्यम से समीक्षा की जाएगी। यदि शिकायतकर्ता द्वारा असंतोषजनक फीडबैक दिया जाता है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने 6 जून को आयोजित तहसील दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों एवं उनके निस्तारण संबंधी अभिलेख जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।बैठक में अविवादित वरासत, चक मार्गों पर अवैध कब्जों की रोकथाम, सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने, कृषक दुर्घटना बीमा तथा दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मोहम्मद आवेश, समस्त उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button