शाहजहांपुर

डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया आंतरिक निरीक्षण।

 

डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया आंतरिक निरीक्षण।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर 11 जून,2026। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारी के साथ डीएम कम्पाउन्ड स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के दरवाजों की सील राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खोली गईं तथा वेयरहाउस में सुरक्षित भंडारित मशीनों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में भंडारित सभी ईवीएम एवं वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित हैं और यहां 24 घंटे पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात रहते हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता और सुरक्षा बलों की तैनाती सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षणोपरांत भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किये गये।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button