उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

 

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

 

डीएम ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

शाहजहांपुर, 18 अप्रैल,2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।

शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 7 का तत्काल निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान 4 व्यक्तियों को राशन कार्ड भी वितरण किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के साथ समस्या निस्तारण के समय जीपीएस लोकेशन सहित फोटो अवश्य लें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के दौरान मौके पर लिया गया फोटो भी अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस शिकायतों को गलत तरीके से स्पेशल क्लोज किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि ऐसा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह,उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडे , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

_______

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button