उत्तर प्रदेशजलालाबाद

जलालाबाद में बड़ी धूमधाम से निकाली गई भगवान शिव की शोभायात्रा

जलालाबाद में बड़ी धूमधाम से निकाली गई भगवान शिव की शोभायात्रा

 

जलालाबाद, शाहजहांपुर

 

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को नगर जाकलाबाद के मोहल्ला ब्राह्नानान में स्थित श्री शिव मंदिर संस्थान से प्रारंभ हुई भगवान शिव की शोभायात्रा पूरे नगर में बड़े धूमधाम और गाजे बाजे के साथ निकाली गई,इसमें भारी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया,शोभायात्रा का शुभारंभ श्री शिव मंदिर संस्थान के महंत महेंद्र पांडेय ओर संतराम पांडेय वैदिक मन्त्रो के साथ किया,यात्रा शिव मंदिर जलालाबाद से शुरू हुई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फर्रुखाबाद रोड,बरेली रोड आदि से होते हुए तहसील रोड से जाते हुए थाना के पीछे वाली गली में समापन हुआ,भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्री शिव मंदिर संस्थान द्वारा किया गया शोभायात्रा यात्रा में बीसलपुर पर लखीमपुर की सुन्दर सुन्दर झांकियों के अलावा गणेश जी,शिव जी,माता पार्वती,श्री राधा कृष्ण,श्री खाटू श्याम बाबा,बाबा परशुराम,लवकुश,माता दुर्गा जी,आदि की मनमोहक मनमोहक झाकियां सम्मिलित रही ।।

 

साथ ही शोभायात्रा में लखीमपुर की माता काली,एवं अन्य देवीस्वरूप झाकियों भक्तो के मन को मोह रही थी,तो साथ ही वनमानुश/गोरिल्ला ने भक्तों का मन ही मोह लिया… सोमवार को मंदिर प्रांगड़ में भव्य एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाए,

इस दौरान शोभायात्रा में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राकेश ओमर,गिरजेश कटियार सभासद, सभासद,धर्मेंद्र कटियार,प्रशांत सक्सेना,विपिन चौहान,लक्ष्मीकांत त्रिवेदी,रामू त्रिवेदी,रविंद्र कटियार टिंकू,अजय शंकर दीक्षित,नितेश कटियार,वरुण सक्सेना,अशीष ओमर,अतुल गुप्ता,विकास भारद्वाज, हिमांशु देवल सौरभ कटियार, हिमांशु मिश्रा, राज्यवर्द्धन सिंह विमल ओमर,सहित कमेटी के समस्त पदाधिकारी व सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी जलालाबाद अजय राय एवं नायाब तहसीलदार रोहित कटियार,थाना जलालाबाद प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर, इंस्पेक्टर क्राइम रवि शंकर, कस्बा इंचार्ज सुधीर तोमर मय पुलिस फ़ोर्स सहित मौजूद रहे ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button