उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

शमसाबाद ,बछलैया में सार्वजनिक शौचालय के आसपास फैली गंदगी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल l

शमसाबाद ,बछलैया में सार्वजनिक शौचालय के आसपास फैली गंदगी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल l

   ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद /संजीव कुमार प्रजापति

शमसाबाद/फर्रुखाबाद। ग्राम बछलैया सरकार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार करोड़ों रुपए खर्च करती है लेकिन ऐसे ही कुछ ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मी सरकारी आदेशों को तख पर रखकर घर बैठे मनमानी करके सफाई व्यवस्था सिर्फ कागज़ों पर करते हैं। ऐसा ही कुछ मामला ! 

ग्राम पंचायत बछलैया में सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। सार्वजनिक शौचालय के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां और घास उग आई हैं। नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण पूरा परिसर अव्यवस्थित दिखाई दे रहा है.

ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से गांव में सफाई करने नहीं आता है, जिसके चलते गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी जमा रहती है। सफाई व्यवस्था के अभाव में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा मच्छर एवं कीट-पतंगों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में नियमित सफाई कराने, सफाई कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक शौचालय के आसपास उगी झाड़ियों और घास की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी शमशाबाद से फ़ोन पर बात करनी चाहि तो उनका फोन स्विच ऑफ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button