फर्रुखाबाद

डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, छात्रों से संवाद कर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता

डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, छात्रों से संवाद कर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता


मातृभूमि की पुकार -संवाददाता

फर्रुखाबाद, 8 अगस्त 2026। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने आज विकासखंड शमसाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय अजीजाबाद एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रजलामई का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन कार्य की प्रगति एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।प्राथमिक विद्यालय अजीजाबाद में जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर विद्यार्थियों के ज्ञान एवं समझ के स्तर का आकलन किया। साथ ही शिक्षकों से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति तथा पाठ्यक्रम की प्रगति के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।इसके बाद जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रजलामई का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में भी पूछा।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय में बालिकाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यालयों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं बेहतर स्थिति में रहनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button