VIP GROUP के शपथ ग्रहण व प्रतिभा सम्मान समारोह ने छोड़ी अमिट छाप
सेवा, सम्मान और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का लिया संकल्प

VIP GROUP के शपथ ग्रहण व प्रतिभा सम्मान समारोह ने छोड़ी अमिट छाप
सेवा, सम्मान और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का लिया संकल्प
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर। VIP GROUP WITH HELPING HANDS के तत्वावधान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं जन अभिनंदन कार्यक्रम भव्यता और गरिमापूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, छात्र-छात्राओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ समाज के लिए कार्य करने का संदेश दिया।विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता की उपस्थिति भी रही। अतिथियों ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया और संगठन के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं VIP GROUP WITH HELPING HANDS के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेकर सेवा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।इस मौके पर VIP GROUP WITH HELPING HANDS की जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों, शिक्षाविदों, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि संगठन की यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी के सहयोग, विश्वास और सामूहिक संकल्प की यात्रा है। “भीड़ से नहीं, कर्मठ लोगों से कारवां चलता है। जब उद्देश्य सेवा हो तो कदम छोटे हों या बड़े, मंजिल हमेशा बड़ी होती है।”वर्षा गोस्वामी ने कहा कि सम्मानित प्रतिभाएं समाज के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद हैं और शपथ लेने वाले पदाधिकारी सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ेंगे।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव की मुहिम को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।





