फर्रुखाबाद

डीएम डॉ. अंकुर लाठर व एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत-बचाव व्यवस्थाओं की ली जानकारी

डीएम डॉ. अंकुर लाठर व एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत-बचाव व्यवस्थाओं की ली जानकारी


मातृभूमि की पुकार -संवाददाता


फर्रुखाबाद, 8 अगस्त 2026। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक ने आज तहसील कायमगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम अजीजाबाद, शरणालय स्थल मंडी शमसाबाद एवं ढाई घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को समयबद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री, खाद्यान्न, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करें।इस दौरान 50 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की गईं। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button