थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मातृभूमि की पुकार- संवाददाता

शमशाबाद, फर्रुखाबाद 8 अगस्त 2026। थाना शमशाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक के जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जनसुनवाई कर नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक प्रकरण का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। विशेष रूप से भूमि विवाद एवं अन्य संवेदनशील मामलों में दोनों विभागों के अधिकारी संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निस्तारण करें।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन एवं पुलिस की प्राथमिकता है।





