उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

अवैध खनन, पर चला एडीएम एफआर अरविन्द कुमार का चाबुक, 4 लोगो पर दर्ज कराया मुकदमा

अवैध खनन, पर चला एडीएम एफआर अरविन्द कुमार का चाबुक, 4 लोगो पर दर्ज कराया मुकदमा  ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता 

आज कुछ लोगों द्वारा शिकायत मिली कि जैवविविधता पार्क न्यू सिटी ककरा में नदी के किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन कार्य करके बँधे को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त अरविन्द कुमार मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल विशाल मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे जहां पार्क के गार्ड अनिल शुक्ला व सुशील तिवारी के अनुसार 4 लोग शालू पुत्र शौकत, कल्लू पुत्र शब्बीर, सब्बू पुत्र शौकत, शहरोज, नौसाद खान पुत्र बाबू खान निवासी मुहल्ला ककरा खुर्द द्वारा रेत और बालू की चोरी की जाती व बंधे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल से तहरीर दिलाकर थाना कोतवाली में उपरोक्त चारों व्यक्तियों का अवैध खनन में संलिप्तता होने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अवैध खनन व परिवहन करने वाले पर आगे भी कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button