उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

आगामी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  द्वारा थाना बण्डा में पीस कमेटी बैठक, जनसंवाद, कर्बला स्थल निरीक्षण एवं पैदल गश्त।


आगामी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  द्वारा थाना बण्डा में पीस कमेटी बैठक, जनसंवाद, कर्बला स्थल निरीक्षण एवं पैदल गश्त।

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
आज दिनांक 16.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे द्वारा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के साथ थाना बण्डा पर आगामी पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी मीटिंग आयोजित की गयी। बैठक का उद्देश्य आगामी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना तथा स्थानीय स्तर पर समन्वय एवं संवाद स्थापित करना रहा।
बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों एवं आमजन की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान उपस्थित सभी व्यक्तियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की गयी। साथ ही सभी से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु जागरूक किया गया। उपस्थित जनों से स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर प्रशासन का सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  द्वारा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, थाना बण्डा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित कर्बला स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये, जिससे आगामी पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो तथा सभी कार्यक्रम शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जा सकें। इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा थाना बण्डा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गयी। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। साथ ही स्थानीय लोगों को सतर्क एवं जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।
*जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आगामी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक प्रबंध सुनिश्चित किये जा रहे हैं तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल निरंतर सतर्क एवं सक्रिय है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button