जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने दूसरे दिन विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने दूसरे दिन विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन।
लोकगायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दी गई सरकार की योजनाओं की जानकारी।
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर, 19 जून 2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर में विकास प्रदर्शनी का दूसरे दिन प्रदर्शनी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जनमानस की भीड़ रही और आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। लोगों ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की।प्रदर्शनी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग की टीम के साथ लोकगीतों एवं लोकगायन की मनमोहक प्रस्तुतियां रही। कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी जनमानस तक पहुंचाई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी आगामी 20 जून तक आमजन के लिए लगी रहेगी।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी जा रही तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाये है, उन्होंने कहा कि लाभार्थी प्रदर्शनी में आकर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा पात्र व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।




