जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद का औचक निरीक्षण, सामने आई घोर लापरवाही कर्मचारी मिले नदारद व्यवस्था मिली चौपट, कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद का औचक निरीक्षण, सामने आई घोर लापरवाही कर्मचारी मिले नदारद व्यवस्था मिली चौपट, कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण में सामने आई घोर लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, कार्रवाई के निर्देश दिएस्टॉक एवं वितरण रजिस्टर का तत्काल मिलान कराने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार होगी कड़ी कार्रवाईनिरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार पर ताला बंद मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। केंद्र पर तैनात अधिकांश कर्मचारी अपने निर्धारित कक्षों में अनुपस्थित पाए गए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हुए।निरीक्षण के समय केवल गार्ड रमेश चंद्र, वार्ड बॉय मोहम्मद जीशान तथा फार्मासिस्ट मोहम्मद इलियास उपस्थित मिले। वहीं दवा लेने के लिए आए मरीज और तीमारदार केंद्र के बाहर इंतजार करते हुए पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उन्हें समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रही हैं और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर का तत्काल मिलान कराने के निर्देश दिए, ताकि दवाओं की उपलब्धता और वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की जांच की जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा मरीजों को दवाइयां न मिलना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में पाई गई घोर लापरवाही पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




