थाना समाधान दिवस में थाना पुवायाँ, में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं एडीएम ई ने सुनी जनसमस्याएं

थाना समाधान दिवस में
थाना पुवायाँ, में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं एडीएम ई ने सुनी जनसमस्याएं

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ प्रवीण मलिक द्वारा थाना पुवायाँ पर थाना समाधान दिवस का आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।
थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अवैध कब्जा, आपसी मारपीट तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ताओं को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित कराया जाए।
इस अवसर पर अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।




