उत्तर प्रदेशकलान

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील कलान संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कुल 51 शिकायतों में से 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील कलान संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 

कुल 51 शिकायतों में से 7 का मौके पर हुआ निस्तारण ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर, 02 मई 2026।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अवैध कब्जा, राजस्व, पुलिस, विकास विभाग, आपूर्ति, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 31, पुलिस विभाग की 13, विकास विभाग की 5 तथा पूर्ति विभाग की 2 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले शिकायतकर्ता को पुनः अपनी समस्या लेकर न आना पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतें तथा शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक हो तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से संतुष्टि फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाए। भूमि संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार सृजित निगम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button