उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

जिलाधिकारी ने किया अटल सहजन वन का निरीक्षण

वन की देख रेख और और सरंक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने किया अटल सहजन वन का निरीक्षण

वन की देख रेख और और सरंक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

जिलाधिकारी ने ग्राम तुर्की खेड़ा में गौशाला का किया निरीक्षण, चारा भूमि का स्वाइल टेस्ट करवाने के दिए निर्देश।

शाहजहांपुर, 14 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से जनपद शाहजहांपुर में हरियाली को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत तुर्की खेड़ा में 18 जुलाई को “अटल सहजन वन” की स्थापना की थी। आज जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने “अटल सहजन वन” का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लगाए गए सहजन के पौधों की ग्रोथ चेक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहजन वन में चल रही गतिविधियों का जायज़ा लिया। उन्होंने लगाए गए वृक्षों की वृद्धि के विषय में जानकारी ली तथा पेड़ों के आसपास की मिट्टी को संभालकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जो पतले सहजन के वृक्ष हैं, उन्हें मजबूती देने हेतु बांस की डंडियों से सहारा बांधने के निर्देश दिए, जिससे उनकी वृद्धि में सहायता मिल सके।

जिलाधिकारी ने रोपे गए सहजन के पेड़ों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संतोष व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेड़ों की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर पेड़ नहीं पनप पाए हैं, वहाँ पुनः नए पौधे रोपे जाएं ताकि वन की सतत हरियाली बनी रहे। उन्होंने पानी के लिए वन में ड्रिप एरिगेशन तथा सोलर पंप की व्यवस्था करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।सहजन वन की समुचित देखरेख के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य द्वार पर ही केयरटेकर हेतु निर्माण किए गए कक्ष की पुताई करवाने के निर्देश दिए।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गौशाला का भी निरीक्षण किया, गौशाला में साफ सफाई तथा देख रेख की जिलाधिकारी ने प्रशंसा की उन्होंने गौशाला के संरक्षण में गांव के प्रधान द्वारा रुचि लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने गौशाला में दो अन्य टीन शेड निर्माण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गौशाला से लगी हुई चारा भूमि पर वृक्षारोपण करने हेतु स्वाइल टेस्ट करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button