उत्तर प्रदेशकाठं

नवागत पुलिस अधीक्षक ने कांट थाना का किया औचक निरीक्षण 

नवागत पुलिस अधीक्षक ने कांट थाना का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

 

शाहजहांपुर – पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा थाना कांट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

 

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान

अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं अद्यतन स्थिति का निरीक्षण किया , रजिस्टरों की प्रविष्टियों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की जांच की , लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया ,शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने निर्देश दिया

मिशन शक्ति केन्द्र के निरीक्षण में

महिला संबंधित प्रकरणों के पंजीकरण एवं निस्तारण की समीक्षा की गई। , महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ,महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।

*मैस (भोजनालय) निरीक्षण में

भोजन की गुणवत्ता तथा मैस परिसर में स्वच्छता रखने का निर्देश दिया तथा मैस की साफ-सफाई एवं खाद्य सामग्री के भंडारण की स्थिति का निरीक्षण किया गया ।

 कर्मचारियों को स्वच्छ एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ।

आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अनुशासन की स्थिति का अवलोकन किया गया।

शयन व्यवस्था, प्रकाश एवं वेंटिलेशन की पर्याप्तता की जांच की गई।

पुलिसकर्मियों के रहने की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने मालखाना का निरीक्षण कर मालखाने में रखे गए माल मुकदमाती, शस्त्र एवं अन्य जब्त वस्तुओं के रख-रखाव, अभिलेखीकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अभिलेखों का मिलान कर उन्हें अद्यतन रखने तथा मालखाने में रखी वस्तुओं के उचित संरक्षण एवं सुव्यवस्थित संधारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

 

निरीक्षण के दौरान श्रीमान अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कार्यकुशलता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया । साथ ही, यह भी निर्देशित किया गया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button