मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा हनुमत धाम परिसर में पम्पलेट वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम तत्पश्चात शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पैदल गश्त

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा हनुमत धाम परिसर में पम्पलेट वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम तत्पश्चात शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पैदल गश्त

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा “मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी तिलहर तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी अपराध सहित रिक्रूट महिला आरक्षियों सहित हनुमत धाम परिसर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को बढ़ावा देने हेतु “मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” पम्पलेट वितरण, जागरूकता कार्यक्रम संपन्न किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (1090, 1098, 112 आदि) की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया । इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें आत्मरक्षा एवं जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
*इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी तिलहर तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी अपराध सहित रिक्रूट महिला आरक्षियों के साथ हनुमत धाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।* गश्त के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन, महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई ।
*जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं एवं आमजन में सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ बनी रहे तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रहे ।*




