कस्बा तिलहर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई

कस्बा तिलहर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
आज दिनांक 19.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भांवरें एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर, ज्योति यादव जनपद शाहजहाँपुर द्वारा मय पुलिस बल के साथ कस्बा तिलहर क्षेत्र में पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई। पैदल गश्त के दौरान बाजार, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में निरंतर गश्त एवं सतर्क निगरानी बनाए रखी जाए, जिससे कानून व्यवस्था पूर्णतः सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनी रहे।
उक्त अवसर पर स्थानीय पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




