उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती,110 किलो नमकीन व 25 पेटी नूडल्स नष्ट 894 लीटर खाद्य तेल सीज, नमूने जांच को भेजे।

होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती,110 किलो नमकीन व 25 पेटी नूडल्स नष्ट 894 लीटर खाद्य तेल सीज, नमूने जांच को भेजे।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर। होली पर्व से पहले मिलावटी व एक्सपायरी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में सघन अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को कलान क्षेत्र में हुई छापेमारी में 110 किलोग्राम एक्सपायरी नमकीन और 25 पेटी नूडल्स नष्ट कराई गईं, जबकि 894 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया। सीज किए गए तेल की अनुमानित कीमत 1.41 लाख रुपये बताई जा रही है।सहायक आयुक्त (खाद्य)-II चंद्रशेखर मिश्र के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने फर्रुखाबाद रोड स्थित राघव एजेंसीज पर छापा मारा। यहां से राइस ब्रान ऑयल (राज कोल्हू ब्रांड) और कच्ची घानी सरसों का तेल (डबल बादशाह ब्रांड) के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।जांच के दौरान टीम को लगभग 110 किलो एक्सपायरी ‘श्री ब्रांड’ नमकीन मिली, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई। साथ ही 25 पेटी नूडल्स, जिनकी अनुमानित कीमत पांच हजार रुपये है, को भी मौके पर नष्ट कराया गया।इससे पहले सोमवार को राज्य स्तरीय सचल दल ने जमौर स्थित केसी एडिबल ऑयल और गाढ़ी गाड़ीपुरा स्थित गर्ग एडिबल ऑयल पर भी कार्रवाई की थी। यहां से क्रूड राइस ब्रान ऑयल समेत मल्टीसोर्स एडिबल ऑयल, रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, शाही किसान मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल और साँवरिया कच्ची घानी सरसों के तेल के नमूने लिए गए।कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 894 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जो होली पर्व तक लगातार जारी रहेगा।खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम उपभोक्ताओं ने मिलावटी व एक्सपायरी खाद्य सामग्री पर सख्ती को सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button