शमसाबाद ढाई घाट पर तट बांध को लेकर पांचवे दिन भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को सपा का मिला समर्थन।

शमसाबाद ढाई घाट पर तट बांध को लेकर पांचवे दिन भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को सपा का मिला समर्थन।

मातृभूमि की पुकार ( ब्यूरो रिपोर्ट खेतल सिंह यादव)
शमशाबाद फर्रुखाबाद। गंगा बांध संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व करता रामकुमार राठौर सदस्य जिला पंचायत कलान के साथ 21 लोग बैठे भूख हड़ताल पर । ढाई घाट पर तट बांध को लेकर आज पांचवे दिन धरना प्रदर्शन जारी और आज 30 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को समाजवादी पार्टी का मिला साथ तो उत्साहित दिखे लोग धरना स्थल पर बारिश और ठंड को सहकर धरना स्थल से नहीं हटे लोग। लोग अपने काम को छोड़ कर भारी संख्या में इकठ्ठा होते हैं। लोग पूर्व विधायिका लुईस खुर्शीद ने भी धरना स्थल पहुँच कर दोनों तरफ तट बांध को लेकर भरी हुंकार कहा किसानों की फसलों को काफी नुकसान होता है।हम लोग नाव या ट्रैक्टर के सहारे ग्रामीणों से मिल पाते पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत ने कहा लोगों की आवाज सुने सरकार आज धरना स्थल पर कई सैकडा लोग इकट्ठा हुए भूख हड़ताल में आए लोगों ने एक साथ रहकर तट बंध के लिए भरी हुंकार। धरना स्थल पर समाजवादी पार्टी से चंद्रपाल सिंह यादव ( जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद) उर्मिला राजपूत पूर्व विधायक, अजीत कुमार कठेरिया पूर्व विधायक कायमगंज, डॉ जितेंद्र सिंह यादव पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी अमृतपुर विधानसभा, लुइस खुर्शीद पूर्व विधायक, सांसद कांग्रेस पार्टी कायमगंज, अभिषेक शाक्य प्रधान, खुशाल मियां उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, भाईमन मिश्रा जिलाध्यक्ष विकास मंच फर्रुखाबाद, कोमल पाण्डेय विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, शिव शंकर शर्मा (विश्वकर्मा समाज) डॉ संजय राजपूत, अनुराग यादव, अमन सूर्यवंशी, आदेश यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) शेर सिंह (प्रधान) अवधेश यादव जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन फर्रुखाबाद, इंजीनियर सुरजीत गंगवार पूर्व ब्लाक प्रमुख शमशाबाद, वासीकमान (जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस) उजैर खा (कांग्रेस पार्टी) प्रमोद सिंह जिला महासचिव किसान यूनियन फर्रुखाबाद, दलसिंह राजपूत RSS दल, अशोक सिंह ठाकुर कांग्रेस पार्टी, श्याम पाल सिंह कोटेदार,cp सिंह कोटेदार, अनूप अग्निहोत्री प्रधान आदि का भरपूर समर्थन मिला।




