फर्रुखाबाद

वकील के दफ्तर में एक महिला का दूसरा विवाह उसके पहले पति की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

ब्यूरो चीफ संजीव कुमार प्रजापति 

                   ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद 

वकील के दफ्तर में एक महिला का दूसरा विवाह उसके पहले पति की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील में एक अनूठा मामला सामने आया। यहां एक वकील के दफ्तर में एक महिला का दूसरा विवाह उसके पहले पति की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला धनी की रहने वाली वैष्णवी का विवाह दो साल पहले कासगंज जनपद के थाना पटियाली के गांव नगला कछियां औरंगाबाद निवासी मनोज से हुआ था। दो साल तक दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा। बाद में दोनों में मतभेद हो गए।


वकील के दफ्तर में पड़ा जयमाल
आज दोनों कायमगंज तहसील पहुंचे। यहां एक वकील के माध्यम से स्टांप पेपर पर अलग-अलग रहने का निर्णय लिखा गया। इसके बाद वैष्णवी का दूसरा विवाह उसी गांव के वीरेंद्र सिंह पुत्र मनोज से तय हुआ।


विवाह की रस्में वकील के दफ्तर में ही संपन्न हुईं। दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई। वैष्णवी ने अपने नए पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उसका पहला पति भी मौजूद रहा और उसने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पहले पति ने खुशी-खुशी अपनी पूर्व पत्नी को विदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button