माफिया अनुपम दुबे की सम्पति होगी कुर्क:तीन जिलों में फैली 9.83 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त।

ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
माफिया अनुपम दुबे की सम्पति होगी कुर्क:तीन जिलों में फैली 9.83 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश।
मथुरा जेल में बंद माफिया अनुपम दुबे और उनके परिवार की करोड़ों की संपत्ति जब्त होने जा रही है। जिलाधिकारी ने फर्रुखाबाद, मैनपुरी और हरदोई में स्थित 13 संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है। इन संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 9.83 करोड़ रुपये है।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के अनुसार, अनुपम दुबे पर विभिन्न जनपदों में 65 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने आपराधिक गतिविधियों से कमाए गए धन से अपने और परिवार के नाम पर ये संपत्तियां खरीदी हैं।जब्त की जाने वाली संपत्तियों में शामिल हैं – अनुपम के भाई अभिषेक दुबे के नाम पर सिनौड़ा ईश्वरी में 21 लाख की भूमि। अनुराग दुबे के नाम पर सिनौड़ा पृथ्वी में 27 लाख की जमीन। मां कुसुम लता दुबे के नाम पर दाल मंडी में 1.34 करोड़ का भवन।इसके अलावा कुबेरपुर डुंगरासी में प्रभात दुबे, प्रियंका और अनुराग दुबे के नाम पर 34 लाख की भूमि का एक-तिहाई हिस्सा। कुसुम लता दुबे के नाम पर 34 लाख की भूमि का आधा भाग और 75.50 लाख की अन्य भूमि भी शामिल है।मछली टोला में अनुराग दुबे का 12.55 लाख का भवन और अमित दुबे का 12.20 लाख का भवन भी जब्त होगा। मदनपुर में कुसुम लता दुबे, लक्ष्मी नारायण दुबे और कौशल किशोर दुबे के नाम पर 2.32 करोड़ की भूमि का एक-तिहाई भाग। खारबंदी अंदर शहर में अनुपम और अनुराग दुबे के नाम पर 1.64 करोड़ की भूमि भी कुर्क की जाएगी।इसके अलावा जनपद हरदोई के सवाइजपुर में स्थित अमित दुबे की 1.94 करोड़ की भूमि भी कुर्क करने के आदेश हैं। वहीं जनपद मैनपुरी के गांव नबीगंज में अनुराग दुबे के नाम पर स्थित 1.77 करोड़ की भूमि और इसी गांव में अनुराग दुबे डब्बन के नाम पर ही दर्ज करीब 60.40 लाख की भूमि की भी कुर्की के आदेश दिए गए हैं। इस प्रकार कुल कुर्क 13 संपत्तियों की कीमत करीब 9.83 करोड़ आंकी गई है।