गंगा एक्सप्रेस-वे पर अखिलेश यादव ने स्व.कमलेश यादव के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

गंगा एक्सप्रेस-वे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व. कमलेश यादव के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
जलालाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 30 जुलाई को बदायूं से लखनऊ लौटते समय गंगा एक्सप्रेस-वे पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय कमलेश यादव के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।उन्होंने स्वर्गीय कमलेश यादव के पुत्र अभय यादव (प्रिंस) एवं छोटे भाई नीलेश यादव से आत्मीय बातचीत की। श्री अखिलेश यादव ने अभय यादव को शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, नीलेश यादव का कुशलक्षेम पूछते हुए उन्होंने कहा कि “कमलेश यादव जी की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।”समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार को आश्वस्त किया कि समाजवादी परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ा है तथा शीघ्र ही स्वर्गीय कमलेश यादव के पैतृक निवास पहुंचकर पूरे परिवार से भेंट करेंगे।इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व विधायक राजेश यादव (कटरा), पूर्व एमएलसी अमित यादव ‘रिंकू’, समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता दीपक यादव, आलोक यादव, गोलू यादव, सुरजीत यादव, अंकित यादव, मनोज यादव, पिंटू यादव सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





